रायपुर

काइनेटिक वाट्स एंड वोल्ट्स ने छत्तीसगढ़ में अपनी उपस्थिति को किया मजबूत, रायपुर में नई काइनेटिक ईवी डीलरशिप का शुभारंभ

  • रायपुर में प्रवेश के साथ छत्तीसगढ़ में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार
  • क्षेत्र के ग्राहकों तक काइनेटिक की इलेक्ट्रिक वाहन श्रृंखला को और करीब लाने की पहल

रायपुर (विश्व परिवार)। काइनेटिक इंडिया की इलेक्ट्रिक वाहन इकाई, काइनेटिक वाट्स एंड वोल्ट्स लिमिटेड ने आज रायपुर में अपनी नई डीलरशिप के शुभारंभ की घोषणा की। इस विस्तार के साथ कंपनी ने छत्तीसगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को और मजबूत किया है। यह विस्तार भारत के उभरते और उच्च संभावनाओं वाले बाजारों में ग्राहकों तक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और अधिक सुलभ बनाने की कंपनी की रणनीति का एक महत्वपूर्ण कदम है।
नई डीलरशिप, काइनेटिक ईवी – श्री श्याम मोटर्स, रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित है। यह डीलरशिप ग्राहकों को बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की एकीकृत सुविधाओं के साथ सहज एवं व्यापक स्वामित्व अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
इस नई शुरुआत के साथ काइनेटिक का लक्ष्य रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यावहारिक, भरोसेमंद और किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।
रायपुर डीलरशिप छत्तीसगढ़ के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजारों में काइनेटिक की मजबूत होती उपस्थिति को दर्शाती है, जहां बढ़ती जागरूकता, बदलती परिवहन आवश्यकताओं और सतत परिवहन के प्रति बढ़ती रुचि के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की गति लगातार बढ़ रही है।
यह सुविधा समर्पित सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है, जिससे ग्राहकों को प्रशिक्षित तकनीशियनों, असली स्पेयर पार्ट्स और निरंतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट की सुविधा प्राप्त होगी। यह ईवी स्वामित्व के प्रति दीर्घकालिक विश्वास निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर काइनेटिक वाट्स एंड वोल्ट्स के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अजिंक्य फिरोदिया ने कहा,
“रायपुर में हमारा विस्तार भारत भर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक सुलभ बनाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रायपुर जैसे उभरते शहर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं, जहां ग्राहक तेजी से भरोसेमंद, व्यावहारिक और किफायती मोबिलिटी समाधानों की तलाश कर रहे हैं। काइनेटिक की विश्वसनीय विरासत और दैनिक उपयोग को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हमारे उत्पादों के साथ हमें विश्वास है कि हम इस क्षेत्र में मजबूत स्वीकार्यता प्राप्त करेंगे।”
अपने विचार साझा करते हुए आकाश अग्रवाल, डीलर प्रिंसिपल, श्याम मोटर्स ने कहा,
“हमें काइनेटिक वाट्स एंड वोल्ट्स के साथ साझेदारी करने और रायपुर में काइनेटिक की विरासत को आगे बढ़ाने पर गर्व है। क्षेत्र के ग्राहकों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर रुचि लगातार बढ़ रही है और उपभोक्ता ऐसे उत्पादों की तलाश कर रहे हैं जो व्यावहारिक, भरोसेमंद और एक विश्वसनीय ब्रांड द्वारा समर्थित हों। काइनेटिक की मजबूत विरासत और बिक्री, सेवा तथा ग्राहक अनुभव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के साथ हम इस बाजार में मजबूत उपस्थिति स्थापित करने के लिए उत्साहित हैं।”
रायपुर स्थित यह नई काइनेटिक ईवी डीलरशिप छत्तीसगढ़ में काइनेटिक वाट्स एंड वोल्ट्स के विस्तार का एक और महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी राज्य के प्रमुख बाजारों में अपने नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना पर कार्य कर रही है। भारत भर में अपने रिटेल और सर्विस नेटवर्क का विस्तार करना कंपनी की उस व्यापक दृष्टि का हिस्सा है, जिसके तहत वह एक मजबूत और सुलभ ईवी इकोसिस्टम का निर्माण करना चाहती है।
नई काइनेटिक ईवी रेंज प्रतिष्ठित काइनेटिक DX को आधुनिक, व्यावहारिक और परिवारों के लिए उपयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पुनर्परिभाषित करती है। यह स्कूटर आधुनिक ईवी तकनीक और कालातीत डिजाइन का बेहतरीन संयोजन है। मजबूत मेटल बॉडी, विशाल फ्लोरबोर्ड और सेगमेंट में अग्रणी 37 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज के साथ इसे आधुनिक शहरी जीवनशैली की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जबकि इसमें मूल काइनेटिक की भावनात्मक विरासत को भी बरकरार रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts