किरंदुल (विश्व परिवार)। बैलाडीला आयरन ओर माइन, किरंदुल कॉम्प्लेक्स को ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में आऊट स्टेंडिंग एचिवमेंट के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दिनांक 12.05.2026 को होटल रेडिसन ब्लू, द्वारका, नई दिल्ली में 12वें ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा इनर्जी मैनेजमेंट एक्सीलेन्स अवार्ड,2026 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के माननीय राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय रामदास अठावले जी उपस्थित थे। इस दौरान समारोह में बीआईओएम, किरंदुल कॉम्प्लेक्स को ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में आऊट स्टेंडिंग एचिवमेंट के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। परियोजना की ओर से यह अवार्ड के.पी.सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) और शशिकुमार, उप महाप्रबंधक (विद्युत) ने ग्रहण किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रवीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक ने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में किरंदुल परियोजना को मिली इस उपलब्धि के लिए भविष्य में भी कार्य करने की बात कही।







