रायपुर (विश्व परिवार) । श्रमिक दिवस के परिपेक्ष में रायपुर रेल मंडल के 46 ईमानदार, मेहनती एवं रेल के प्रति समर्पित विभिन्न विभागो के रेल कर्मचारियों को सेक्रो (दक्षिण पूर्व मघ्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, रायपुर) के द्वारा दिनांक 18/05/2026 को उल्लास क्लब, शिवनाथ रेल विहार, डब्ल्यु.आर.एस कालोनी, रायपुर में उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस श्रमिक दिवस उत्सव के आयोजन के अवसर पर अध्यक्षा/सेक्रो, शिखा सिंह, उपाध्यक्षा अदिति अग्रवाल, सचिव राशी गुप्ता, कोषाध्यक्ष रितिका डूडी, सह-सचिव अमृता शाह एवं अन्य सभी सेक्रो सदस्याएं उपस्थित रही।








