छत्तीसगढ़रायपुर

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और अमर गिदवानी ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

रायपुर (विश्व परिवार)। आज भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उनकी 35 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से पुराना फायर ब्रिगेड ऑफिस चौक के किनारे स्थित भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रतिमा स्थल के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया ।
इस संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम में पहुंचकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उनके प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts