छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, तीन लोगों को किया घायल; दो की हालत गंभीर

धमतरी (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है, जहां एक तेंदुए ने घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है।
तेंदुए ने घर में घुसकर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, कारीपानी गांव में एक महिला घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान अचानक जंगल से तेंदुआ आ पहुंचा और घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया।
पूरे गांव में दहशत का माहौल
तेंदुए के इस हमले में तीनों घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं आज सुबह तेंदुआ बहीगांव दिखाई दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts