- 17 एवं 18 अक्टूबर को आयोजित गरबा उत्सव में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों, लाइव सिंगिंग और आकर्षक अंदाज़ ने जीता सबका दिल।
- जैन खबर छत्तीसगढ़ के प्रमुख आशीष जैन रहे VIP अतिथि।
रायपुर (विश्व परिवार) जैनम एकेडमी एवं समता युवा दुर्गा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लिटिल स्टार्स गरबा उत्सव 2026 का आयोजन 17 एवं 18 अक्टूबर को उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गरबा नृत्य, आकर्षक परिधानों, आत्मविश्वास और उत्साह से सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण के साथ बच्चों की प्रतिभा और सांस्कृतिक रंगों की शानदार झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कृष्णा मानिकपुरी की शानदार लाइव सिंगिंग रही। उनकी सुरीली प्रस्तुति पर बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी झूम उठे। सभी ने गरबा करके कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। उनकी गायकी ने पूरे पंडाल में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। वहीं 11 वर्षीय गायक आदित्य राज मिश्रा ने माता रानी के भजनों की लाइव प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भक्तिमय वातावरण से जोड़ दिया।
बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए गए। आरवी शर्मा एवं आरव शर्मा को Best Dress, शौर्य शराफ को Best Look Male Garba, नंदिका जांगेल को Best Confidence तथा सान्वी जांगेल को Best Enthusiasm के लिए सम्मानित किया गया। नन्ही दिविशा को Best Garba Look के लिए सम्मान मिला। वहीं मात्र 8 माह के शिवांग ललवानी सबसे कम उम्र के गरबा सितारे रहे।
कार्यक्रम में डिम्पल साहू, अधीरा घनजीर, आरुष साहू, वाग्मी गुप्ता, त्रिशा साहू एवं येश्वरिया घनजीर सहित अन्य बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। राहुल, मोहित, मनीष एवं हितेश की गरबा प्रस्तुतियों ने भी आयोजन में चार चाँद लगा दिए।
कार्यक्रम की जूरी में प्रतिभा जायसवाल, शकीला खान एवं माया जैन शामिल रहीं।
VIP गेस्ट: आशीष जैन, खुशबू शर्मा, कीर्ति ताम्रकार, गुरदीप गौर एवं स्वाति विनोद पांडे।
विशेष अतिथि: कृष्णा मानिकपुरी, जयश्री शुक्ला एवं संजना जायसवाल।
जैनम एकेडमी की संस्थापक एवं निदेशक दीपाक्षा जैन शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। एकेडमी द्वारा Books for All – A Jainam Academy Initiative, बच्चों के लिए निःशुल्क संस्कार कक्षाएँ, थीम आधारित समर कैंप तथा जन्माष्टमी बाल उत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही ME & MAA – नारी प्रेरणा सम्मान 2026 के माध्यम से महिलाओं के योगदान और प्रेरणादायी कार्यों को सम्मानित करने की पहल भी की गई है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना रहा। बच्चों की ऊर्जा, अभिभावकों के सहयोग और आयोजकों के प्रयासों से लिटिल स्टार्स गरबा उत्सव 2026 एक यादगार सांस्कृतिक आयोजन बना।







