छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

जांजगीर-चांपा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. करीब 8 फीट ऊंचाई पर एंगल की कटाई के दौरान ठेका श्रमिक अचानक निचे गिर गया. घटना से प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. इलाज के दौरान ठेका श्रमिक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कुम्हारी खुर्द निवासी गोरेलाल कवर (वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना करीब दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच की है. सभी मजदूर काम में जुटे हुए थे. ठेकेदार श्याम लाल साहू के सुपरविजन में गोरेलाल काम कर रहा था. वह 8 फीट ऊंचाई पर एंगल की कटाई कर रहा था. अचानक ठेका श्रमिक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्रबंधन ने तत्काल ठेका श्रमिक को उपचार के लिए जांजगीर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. मामले में चांपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts