रायपुर (विश्व परिवार)। विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें विद्यालय से जोडना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरुकता बढाना था |
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सरस्वती वंदना कक्षा भाठवी की छात्रा यादिति हर्षिता तीक्षा आदि ने किया |
तत्पश्चात कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर पुष्पमालाओ एवं मिठाई वितरण के साथ स्वागत किया गया। पार्षद राहुल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया । पार्षद परमेश्वर जी ने शिक्षा से उज्जवल पहचान के विषय में बच्चों को बताया / पालक समीति के अध्यक्ष रानू धनकर ने अपने उद्बोधन में कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। विधायक प्रतिनिधि प्रेमलाल निर्मलकर जी ने कहां की हम सब बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबह है। भूपेंद्र वेलचंदन ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया। प्रधानपाठक दीप्तिरानी खोब्रागडे ने बच्चों को शाला नियमित आने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के लिए समझाया । संजय यादव ने बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए संकल्प लिया|
डॉ नीलांजना जैन ने वर्तमान परिवेश को देखते हुए मानवीय मूल्यों के महत्व को समझाते हुए प्रतिदिन 10 मिनट ध्यान का महत्व समझाया एवं पालको को भी प्रतिदिन ध्यान करने का सुझाव दिया |
कार्यक्रम में नूतन निर्मलकर, गीता यादव, संगीता राय, भूखन धनकर, डॉ डी.आर. साई, उपेंद्र रिगरी, ज्ञानी श्रीवास्तव, कमलेश्वरी ,उषा साहू, संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका शशिकला वर्मा, उषाकिरण कौशिक, अमृता यादव, ज्योति वर्मा, तृप्ति भारती, अनिता ठाकुर, रेखा साहू, माहेश्वरी साहू, वीणा बंछोर, आकाश बंजारे, तक्षक बरेठ संतज्ञानेश्वर मरकाम, आदि उपस्थित है |







