छत्तीसगढ़रायपुर

नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सुविधा, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव; स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

रायपुर (विश्व परिवार)। नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले नवरात्रि मेले के दौरान डोंगरगढ़ में कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का विस्तार और एक मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक विस्तारित किया जाएगा। वहीं रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का गोंदिया तक विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

10 एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ में अस्थायी ठहराव

नवरात्रि मेले के दौरान 11 से 20 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इनमें बिलासपुर-भगत की कोठी, भगत की कोठी-बिलासपुर, बिलासपुर-बीकानेर, बीकानेर-बिलासपुर, बिलासपुर-चेन्नई, चेन्नई-बिलासपुर, बिलासपुर-पुणे, पुणे-बिलासपुर, सिकंदराबाद-रायपुर और रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस शामिल हैं।

ट्रेनों के डोंगरगढ़ पहुंचने और रवाना होने का समय इस प्रकार रहेगा—

  • 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस: 21:56 बजे पहुंचेगी, 21:58 बजे रवाना होगी।
  • 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस: 5:40 बजे पहुंचेगी, 5:42 बजे रवाना होगी।
  • 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस: 21:56 बजे पहुंचेगी, 21:58 बजे रवाना होगी।
  • 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 5:40 बजे पहुंचेगी, 5:42 बजे रवाना होगी।
  • 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस: 12:16 बजे पहुंचेगी, 12:18 बजे रवाना होगी।
  • 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस: 10:18 बजे पहुंचेगी, 10:20 बजे रवाना होगी।
  • 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस: 14:36 बजे पहुंचेगी, 14:38 बजे रवाना होगी।
  • 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस: 11:58 बजे पहुंचेगी, 12:00 बजे रवाना होगी।
  • 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस: 10:46 बजे पहुंचेगी, 10:48 बजे रवाना होगी।
  • 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस: 18:30 बजे पहुंचेगी, 18:32 बजे रवाना होगी।

रेलवे के इन इंतजामों से नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी और दर्शन के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts