छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भीषण आग, करबला क्षेत्र में मची अफरा-तफरी; दमकल की टीम मौके पर जुटी

बिलासपुर (विश्व परिवार)। शहर के करबला क्षेत्र में शनिवार को आहूजा टीवी सेंटर और साईं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts