रायपुर

बुजुर्गों के साथ सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने मनाई दीपावली, आनंद आश्रम में बांटी खुशियां और लिया आशीर्वाद

रायपुर (विश्व परिवार)। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय देवेन्द्र नगर रायपुर के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ खुशियों के दीप से अपने जीवन के पल रोशन किए।
आज सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय देवेन्द्र नगर रायपुर के विद्यार्थियों ने बढ़ते कदम संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आनंद आश्रम में जाकर वृद्धजनों के साथ हर्षोल्लास एवं आत्मीयता से दीपावली मनाई।
विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया,उनके साथ नृत्य किया,गाने गाए,फुलझड़ियाँ जलाई,मिठाई खाई एवं उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दीप भी प्रज्वलित किए साथ ही रंगोली भी बनाकर बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा की।
बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से और स्नेहपूर्ण व्यवहार से वृद्धाश्रम का वातावरण उल्लासमय हो गया।
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय रायपुर के सचिव संजय जोशी ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है बल्कि यह सेवा,संवेदना,प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश देता है।
इस अवसर पर बुजुर्गों ने भी विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय देवेन्द्र नगर रायपुर के इस आयोजन के लिए बढ़ते कदम संस्था के अध्यक्ष मुकेश सचदेव, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी एवं आनंद आश्रम प्रभारी सुनील नरवानी जी ने आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व की प्रेरणा जागृत हुई है एवं आश्रम में निवासरत बुजुर्गों में भी एक नए उत्साह का संचार हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts