छत्तीसगढ़रायपुर

नागपंचमी पर पुरानी बस्ती के अखाड़ा को बड़ी सौगात, विधायक सुनील सोनी ने किया भूमिपूजन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 5 अंतर्गत महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड कमांक 42 के अंतर्गत मां दंतेश्वरी अखाड़ा पुरानी बस्ती में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर नगर निगम सामान्य मद अंतर्गत 9 लाख रू. की स्वीकृत लागत से अखाड़ा में मरम्मत एवं उन्नयन के कार्य का नागपंचमी पर्व के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ जोन 5 जोन अध्यक्ष एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड पार्षद अम्बर अग्रवाल, पंडित वामनराव लाखे वार्ड पार्षद कृष्णा सोनकर एवं गणमान्यजनों सामाजिक कार्यकर्ताओं कुश्ती प्रेमी नागरिको की उपस्थिति में मां दंतेश्वरी अखाडा समिति पदाधिकारियों के साथ श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को शानदार सौगात दी।
नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड पार्षद अम्बर अग्रवाल ने समस्त वार्डवासियों एवं जोन 5 की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकांत राठौड को नागपंचमी पर्व पर मां दंतेश्वरी अखाडा पुरानी बस्ती में मरम्मत एवं उन्नयन का नवीन विकास कार्य भूमिपूजन कर प्रारंभ किये जाने पर हार्दिक धन्यवाद दिया।
मां दंतेश्वरी अखाड़ा समिति पुरानी बस्ती के पदाधिकारियों ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को विगत दिनो मां दंतेश्वरी अखाड़ा पुरानी बस्ती में कुश्ती खेल हेतु मैट बिछवाने रायपुर दक्षिण विधायक निधि से 5 लाख का स्वेच्छानुदान दिये जाने स्वीकृति देने पर उन्हें इस हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया। समिति के पदाधिकारियों ने अखाडा में मरम्मत एवं उन्नयन के आवश्यक कार्य को प्रारंभ करवाने भूमिपूजन करने पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड एवं वार्ड पार्षद और जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल को हार्दिक धन्यवाद दिया।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी एवं महापौर मीनल चौबे ने जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक को नवस्वीकृति अनुसार नगर निगम सामान्य मद अंतर्गत तत्काल मां दंतेश्वरी अखाडा पुरानी बस्ती में मरम्मत एवं उन्नयन का आवश्यक नवीन विकास कार्य प्रारंभकरवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना प्राथमिकता देकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
आज श्रवण पंचमी नागपंचमी पर्व पर मां दंतेश्वरी अखाड़ा पुरानी बस्ती में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड पार्षद एवं जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल एवं पंडित वामनराव लाखे वार्ड पार्षद कृष्णा सोनकर ने सभी नगरवासियों को श्रावण पंचमी नागपंचमी पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts