कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा कोतवाली में बड़ा फेरबदल: TI एम.बी. पटेल हटाए गए, धर्म नारायण तिवारी बने नए थाना प्रभारी

कोरबा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के कोतवाली थाना इलाके में लगातार बढ़ रहे अपराध, मारपीट और सरेआम हो रही हत्या की घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी एम. बी. पटेल को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब कटघोरा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी को कोरबा कोतवाली का नया थाना प्रभारी (TI) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पाली सम्बद्ध किया गया है। उप निरीक्षक शिव कुमार कोसरिया को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना सिविल लाइन रामपुर, सउनि धनंजय जाटवर को थाना बालकोनगर से थाना सिविल लाइन रामपुर के साथ सउनि अनिल खाण्डे और शनि कुमार का भी तबादला किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts