भिलाई

कृष्ण जन्माष्टमी को बंद रहेगा मांस-मटन की दुकानें

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार इस माह को पड़ने वाले त्यौहार के दौरान निगम क्षेत्र में पशुवध, गृह जीव हत्या एवं समस्त मांस बिक्री केन्द्रो को बंद रखा जायेगा।
पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग छ.ग. शासन द्वारा जारी परिपत्र के अनुपालन में नगर पालिक निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी ने आदेश प्रसारित कर इस माह के पड़ने वाले त्यौहार दिनांक 04.09.2026 कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समस्त पशुवध तथा मांस बिक्री केन्द्रो में प्रतिबंध लगाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts