छत्तीसगढ़रायपुर

एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर के विद्यार्थियों का सीबीएसई दसवीं परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन – ख्याति चंद्राकर ने 97.6% अंक प्राप्त कर बनाया कीर्तिमान

रायपुर (विश्व परिवार)। एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, गायत्री नगर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की छात्रा ख्याति चंद्राकर ने 97.6% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा आद्या झा ने 96.4%, प्रत्युष सिन्हा ने 95.6%, पूर्वी मंडल ने 95.2%, आदित्य पिल्लई ने 94%, राजशिखर साहू ने 93%, वैभव उपरड़े ने 93.8%, रोहन यादव ने 92.8% तथा हरदीप कौर चावला ने 90.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ष कक्षा दसवीं की परीक्षा में विद्यालय के कुल 149 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 109 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 36 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी तथा 3 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय प्रबंधन के उपाध्यक्ष, फादर जोस मैथ्यू तथा प्राचार्या, डॉ. लीना आर. जैकब ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts