छत्तीसगढ़रायपुर

मंत्री टंकराम वर्मा का अलग अंदाज, हारमोनियम पर छेड़ी छत्तीसगढ़ी सुरों की महफिल

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। दिन में अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त तेवर दिखाने वाले मंत्री शाम होते-होते संगीत की महफिल में पूरी तरह रंगे नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे दोस्तों के साथ हारमोनियम बजाते और छत्तीसगढ़ी गीत गाते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में मंत्री टंकराम वर्मा लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीत “धनी बिना जग लागे सुन्ना रे, नई भावे मोला सोना-चांदी महल अटारी” गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ अरुण सेन और कृष्णकांत कश्यप भी सुर से सुर मिलाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, हारमोनियम और तबले की थाप ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।
मंत्री टंकराम वर्मा के इस अलग अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उनके संगीत प्रेम की तारीफ कर रहा है तो कोई इसे उनके सहज व्यक्तित्व से जोड़कर देख रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts