छत्तीसगढ़पंडरिया 

विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

पंडरिया (विश्व परिवार)। पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में विकास को गति देने और क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत विधायक भावना बोहरा के द्वारा एक और बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। मंगलवार को ग्राम करपीकला में विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 75 लाख 41 हजार रुपए की लागत से बहुप्रतीक्षित दामापुर-बरेजहा-भरेवापारा-करपी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से ग्राम दामापुर, बरेजहा, भरेवापारा एवं करपी सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और दैनिक आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों के लिए आने-जाने में समय और परेशानी दोनों कम होंगे। इसके साथ ही विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में 1 करोड़ 37 लाख 54 हजार रुपए की लागत से बनने वाले नवीन विश्राम गृह का भी भूमिपूजन किया। पंडरिया में नवीन विश्राम गृह का निर्माण क्षेत्र में आने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार भावना बोहरा ने कुल 4 करोड़ 12 लाख 95 हजार रुपए की लागत से होने वाले सड़क व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास में सड़क और अधोसंरचना से जुड़े कार्य हमारी प्राथमिकताओं में हैं। दामापुर-बरेजहा-भरेवापारा-करपी सड़क क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इस सड़क के निर्माण से कई गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही पंडरिया में नवीन विश्राम गृह का निर्माण क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क, मजबूत अधोसंरचना और आवश्यक सुविधाएं पहुंचें। विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे क्षेत्र के लोगों के जीवन को आसान बनाने और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम हैं। पंडरिया विधानसभा में जनआवश्यकताओं के अनुरूप लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा के नगर से लेकर गाँव और वनांचल क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य अपना आकार ले रहें हैं जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रहीं हैं और सड़कों का जाल बिछ रहा है जिससे हर व्यक्ति एवं वर्ग लाभान्वित हो रहा है। विकास कार्यों के साथ-साथ जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं का भी लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, पीएम जनमन योजना, लखपति दीदी, डिजिटल और स्टार्टअप इण्डिया अभियान, शौचालय, भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहायता, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी, तेंदू पत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन जैसे योजनाओं ने आज किसान, महिला, व्यापारी, युवा हर वर्ग के जीवन को सुगम, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बना रही है। आज गाँव-गाँव तक विकास की रोशनी पहुँच रही है, वनांचल के क्षेत्रों में कबी अँधेरा था आज वहां बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है, स्वच्छ पेयजल तथा सड़क सुविधा से बारहमासी कनेक्टिविटी वनांचल क्षेत्रों को नई दिशा व उम्मीद दे रही है।
इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण को एक नई गति मिली है। 1000 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य, 300 करोड़ से अधिक की सिंचाई व जल आवर्धन परियोजनाएं, 500 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण, 35000 से अधिक प्रधानमंत्री आवास, 1 लाख 25 हजार से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता, प्रमुख सड़कों का उन्नयन एवं चौड़ीकरण, 250 सीटर नालंदा परिसर, मिनी स्टेडियम, व्यावसायिक परिसर, विधानसभा को आदर्श शहर समृद्धि योजना में शामिल करना जैसे अभूतपूर्ण कार्य हुए हैं। हमारा प्रयास है कि जनहित और क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का निरन्तर विस्तार होता रहे और हमारा पंडरिया विधानसभा समृद्ध व विकसित बने।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts