छत्तीसगढ़रायपुर

विधायक मोतीलाल साहू ने किया 57.80 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन-9 के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक-10 में सोमवार को लगभग 57 लाख 80 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत सड़क, नाली, पुलिया और पाइपलाइन से संबंधित छह नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, पार्षद देवदत्त द्विवेदी एवं मोहन साहू ने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर कार्यों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक मोतीलाल साहू ने जोन-9 के कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव को सभी कार्यों को स्वीकृति अनुसार तत्काल प्रारंभ कर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts