छत्तीसगढ़रायपुर

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित गौरव समारोह में विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल,कहा-लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता की भूमिका अहम

  • सत्य, सेवा और राष्ट्रहित की प्रेरणा देती है हिन्दी पत्रकारिता : पुरन्दर मिश्रा
  • राममंदिर परिसर में आयोजित पत्रकारिता गौरव समारोह में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा

रायपुर (विश्व परिवार)। हिन्दी पत्रकारिता की दो शताब्दियों की ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित “पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव” कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राममंदिर परिसर के सुंदर सदन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर लोकतंत्र की मजबूती, जनजागरण, राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक परिवर्तन में पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, उसके संघर्ष, समर्पण और समाज को दिशा देने वाले योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और उत्तरदायी बनाने की एक सशक्त शक्ति है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनहित के मुद्दों को सामने लाने तथा राष्ट्रहित के प्रति जनचेतना विकसित करने में पत्रकारों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्री मिश्रा ने राममंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श और हिन्दी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा हमें सत्य, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
समारोह में पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों एवं विशिष्टजनों का सम्मान किया गया। साथ ही हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेषांक, पत्रकार डायरेक्टरी एवं साहित्यिक कृतियों का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts