छत्तीसगढ़रायपुर

रावणभाठा फिल्टर प्लांट में विधायक सुनील सोनी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी रावणभाठा फिल्टर प्लांट पहुंचे और फिल्टर प्लांट परिसर में जलशोधन संयंत्र के परिसर में नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता सहित वरिष्ठ पत्रकार के.के. शर्मा, वरिष्ठ छायाकार नगेन्द्र वर्मा, कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट नर सिंह फरेन्द्र तथा फिल्टर प्लांट के अभियंताओं, कर्मचारियों, गणमान्यजनों और नवयुवकों के साथ मिलकर फिल्टर प्लांट परिसर में चीकू, आंवला, कटहल, अमरूद आदि फलदार पौधों का सुव्यवस्थित रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक संदेश दिया।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, सभापति सूर्यकांत राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव तथा जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता ने रावणभाठा फिल्टर प्लांट के जलशोधन केंद्र में फलदार पौधों का रोपण करते हुए सभी नागरिकों से विनम्र अपील की कि वे सुरक्षित स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनकी देखभाल और संरक्षण अपनी संतान की भांति करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी है और सभी के सहयोग से रायपुर को स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं विकसित राजधानी बनाया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts