रायपुर

लिटिल मिलेनियम शैलेंद्र नगर में ‘मानसून फेस्ट 2026’ की धूम, बच्चों ने दिखाया हुनर

रायपुर (विश्व परिवार)। लिटिल मिलेनियम शैलेंद्र नगर में आयोजित “मानसून फेस्ट 2026” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आनंद उठाया।
कार्यक्रम में केक डेकोरेशन, फैशन वॉक, व्हील ऑफ फॉर्च्यून, मजेदार खेल एवं अनेक आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर इस आयोजन को यादगार बनाया।
इस अवसर पर आयोजित लकी ड्रॉ में विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और खुशियों का माहौल बना रहा। उपस्थित अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक उत्कृष्ट पहल बताया।
लिटिल मिलेनियम शैलेंद्र नगर के प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, बच्चों एवं सहयोगियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक आयोजनों के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts