छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से भी उनके उपचार के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि किरण सिंह देव जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त चर्चा भी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts