छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के सुंदरनगर मुख्य मार्ग पर निगम की कार्रवाई, अनुमति के विपरीत बन रहे भवन का अवैध निर्माण हटाया

रायपुर (विश्व परिवार)। आज नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत सुन्दरनगर मुख्य मार्ग में अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन को स्थल पर पहुंचकर अभियानपूर्वक हटाने की कार्रवाई संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार नोटिस देने एवं उनके द्वारा स्वतः अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन में अतिरिक्त अवैध निर्माण नहीं हटाने पर नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में की गई। लगभग 1200 वर्गफीट में निर्माणाधीन भवन में अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन फंट एमओएस को हटाने की कार्रवाई नियमानुसार प्रकिया के अंतर्गत की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts