छत्तीसगढ़रायपुर

नगर निगम आयुक्त सख्त, अवैध नल कनेक्शन और प्लॉटिंग पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)। आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल पर स्थित सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा टी.एल बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम के हित को सर्वोपरि मानकर सभी जोनो एवं वार्डों में अवैध नल कनेक्शनों को नियमित करवाने का कार्य प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये। आयुक्त ने अवैध नल कनेक्शनों पर करारोपण करने इसकी जानकारी नागरिको को देने की प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। ताकि नागरिक नगर निगम के रिकार्ड में नल कनेक्शन को योजना अंतर्गत दर्ज करवा सके। इससे नगर निगम रायपुर की राजस्व वसूली में वृद्धि हो सकेगी।
आयुक्त ने टी.एल. बैठक में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माणो के प्रकरणो पर नियमानुसार प्रकिया के तहत कड़ी कार्यवाही सभी प्रकरणो में शासन की विधि अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये। आयुक्त ने नियमानुसार भवन अनुज्ञा प्रकरणो पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने सी.एम. हेल्पलाईन निदान 1100, कलेक्टर कॉल सेंटर से रायपुर नगर निगम को प्राप्त होने वाली जनशिकायतो का शत प्रतिशत संख्या में नियमानुसार त्वरित निदान निरंतरता से मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं जोन कमिश्नरों को दिये। आयुक्त ने नगर निगम रायपुर के प्लेसमेंट कर्मचारियों को निर्धारित समय पर व्यवस्था कायम कर नियत वेतन दिलवाया जाना प्रशासनिक तौर पर मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित करने सभी जोन कमिश्नरो को निर्देशित किया ।
आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को जोन के राजस्व अमले के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर वार्डो में निगम हित में राजस्व वसूली अभियान निरंतरता से चलाया जाना एवं निगम हित में निर्धारित प्रतिदिन के दैनिक लक्ष्य एवं साप्ताहिक लक्ष्य के अनुरूप निगम हित को सर्वोपरि मानकर राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनजागरण करते हुए अधिक से अधिक संख्या में अधिक से अधिक स्थानों में रैन वॉटर हार्वेस्टिंग करवाकर वर्षा जल संचयन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये। आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कार्यों की प्रगति जोनो के माध्यम से वार्डो में वायु प्रदूषण रोकने माननीय एनजीटी के आदेशानुसार ग्रीन नेट नहीं लगाकर निर्माण कार्य करने पर संबंधित प्रकरणो में कार्यवाही सी एण्ड डी वेस्ट मिलने पर नियमानुसार सडक बाधा शुल्क की वसूली अतिक्रमणों पर टीम प्रहरी अभियान के तहत कार्रवाई की प्रगति का टी.एल में अवलोकन किया एवं उसकी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा ली गई साप्ताहिक समय सीमा टी. एल बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, इमरान खान, नगर निवेशक आभास मिश्रा सभी उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सभी विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts