छत्तीसगढ़दुर्ग

नगर पंचायत पाटन को मिली बड़ी सौगात, आवास योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित

दुर्ग/पाटन (विश्व परिवार)। अरुण साव की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पंचायत पाटन में सुशासन तिहार के तहत लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजय बघेल, जितेन्द्र वर्मा और सुरेन्द्र कौशिक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पंचायत पाटन में 9 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर नगरवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पाटन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों के लिए लगातार राशि जारी की जा रही है।
इस अवसर पर “सुशासन तिहार–संवाद से समाधान” कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें नगरवासियों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के तहत हितग्राहियों को भवन निर्माण के लिए अनुमति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान अतिरिक्त 1.50 करोड़ रुपये की घोषणा कर नगर के विकास कार्यों को और गति देने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पाटन के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयास करती रहेगी।
कार्यक्रम में जिला एवं जनपद के पदाधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts