नवापारा-राजिम (विश्व परिवार)। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के शिक्षा संकाय में सहायक प्राध्यापक नयना पहाड़िया ने मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर से हिन्दी विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर महाविद्यालय एवं नगर का गौरव बढ़ाया है।
नयना पहाड़िया के शोध प्रबंध का विषय “हिन्दी साहित्य के विकास में गीतांजलि श्री के साहित्य का योगदान” रहा। उन्होंने अपना शोधकार्य मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के हिन्दी संकाय की विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ. रेशमा अंसारी के निर्देशन में पूर्ण किया।
नयना पहाड़िया की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर उनके पति आलोक पहाड़िया, पुत्र दक्ष एवं पुत्री दीक्षा सहित चित्रोत्पला शिक्षण समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमेश पहाड़िया, डॉ. राजेन्द्र गदिया, अशोक गंगवाल, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा, शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. सारिका साहू सहित महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा प्रो. तरुण कुमार साहू, प्रो. चन्द्रहास साहू, प्रो. अखिलेश शर्मा, प्रो. लोमश साहू, प्रो. प्रीति शाह, प्रो. बबलू यादव तथा विशेष रूप से रमेश चौधरी, संजय सिंघाई, मनीष जैन, संदीप बोथरा, योगेश रावक, सुनील बंगानी, अजय कोचर, राजेश डागा, रविकांत सेठ, दीपक गंगवाल, जयश लोटिया, सुमेश पारख, किशोर नागवानी, डॉ. कमलेश गोगिया, अंजनी पटेल, डॉ. रतिराम गढ़ेवाल, डॉ. अंजना सोनकर, डॉ. निधि, अनामिका भट्ट, नेहा शर्मा, रुचि, श्वेता, सुमन, रुचि सेठ, शिला, वैशाली, ममता, टेहनी एवं निहारिका सहित शुभचिंतकों ने भी नयना पहाड़िया को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
नयना पहाड़िया की यह उपलब्धि उनके अकादमिक समर्पण, शोध के प्रति रुचि और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उनकी इस सफलता से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।








