छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा NTPC, हॉकी से लेकर तीरंदाजी तक खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एनटीपीसी (NTPC) लगातार प्रयास कर रहा है। राज्य में बिजली उत्पादन के साथ-साथ कंपनी अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

छत्तीसगढ़ में कोरबा (2600 मेगावाट), सीपत (2980 मेगावाट) और लारा (1600 मेगावाट) स्थित एनटीपीसी की चालू परियोजनाओं की कुल स्थापित क्षमता 7180 मेगावाट है। इसके अलावा 4000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता का निर्माण कार्य जारी है, जिसमें लारा की 3200 मेगावाट और सीपत की 800 मेगावाट की परियोजनाएं शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2026 का टाइटल स्पॉन्सर बना एनटीपीसी

एनटीपीसी ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2026 में टाइटल स्पॉन्सर के रूप में सहयोग किया। 1 नवंबर 2026 को रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मैनपाट टाइटन्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

तीरंदाजी अकादमियों की स्थापना के लिए 85.45 करोड़ रुपये की सहायता

छत्तीसगढ़ में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी ने अपनी सीएसआर गतिविधियों के तहत नया रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी और जशपुर में जमीनी स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के लिए 85.45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। दोनों अकादमियों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इनके शुरू होने से राज्य में तीरंदाजी की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिल सकेंगे।

फुटबॉल चैंपियनशिप को वर्ष 2016 से मिल रहा सहयोग

एनटीपीसी वर्ष 2016 से छत्तीसगढ़ राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। इसके तहत एनटीपीसी कोरबा, सीपत और लारा में सब-जूनियर बालक एवं बालिका, जूनियर बालक एवं बालिका, अंडर-20 पुरुष तथा सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

एनटीपीसी के सहयोग से किरण पिस्दा जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फुटबॉल खिलाड़ी को भी आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप को भी प्रायोजन

राज्य में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनटीपीसी ने छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप-2026 को भी प्रायोजित किया। इसके माध्यम से गोल्फ जैसे खेल को राज्य में बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिल रहा प्रोत्साहन

एनटीपीसी की परियोजनाएं स्थापना के बाद से ही ग्रामीण क्षेत्रों में खेल आयोजनों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती रही हैं। इसके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप और हर्षित ठाकुर तथा शूटिंग खिलाड़ी श्रुति यादव जैसी प्रतिभाओं को एनटीपीसी कोरबा के सहयोग से अपनी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।

एनटीपीसी की इन पहलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए बेहतर अवसर तैयार करने, ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts