छत्तीसगढ़रायपुर

नुआखाई पर सार्वजनिक अवकाश, विधायक पुरंदर मिश्रा ने CM साय का जताया आभार

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नुआखाई पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फैसले का स्वागत किया गया है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने इसे उड़ीसा (उत्कल) समाज की भावनाओं का सम्मान बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक मिश्रा ने कहा कि नुआखाई पर्व उत्कल समाज की आस्था, परंपरा और कृषि संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो नई फसल के स्वागत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस अवसर पर अवकाश घोषित करना राज्य सरकार का संवेदनशील और सराहनीय निर्णय है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी वर्गों और समाजों की भावनाओं का सम्मान करते हुए काम कर रही है। यह निर्णय सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करेगा।
विधायक ने आगे कहा कि इस घोषणा से समाज के लोगों को अपने पारंपरिक त्योहार को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे जनभावनाओं के अनुरूप फैसले भविष्य में भी प्रदेश के विकास और सौहार्द को नई दिशा देंगे।

आदेश प्रारूप - स्_थानीय अवकाश 2026 (1)

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts