नई दिल्ली (विश्व परिवार)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. आज शनिवार को पुलिस कालीघाट स्थित उनके आवास पहुंची. कोलकाता पुलिस के कालीघाट और शालबनी थाने की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ उनके आवास पहुंची. इसमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं. अभी यह साफ नहीं है कि किस मामले की वजह से यह कार्रवाई की जा रही है।
इससे पहले फर्जी हस्ताक्षर मामले में गुरुवार को सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी. हेट स्पीच मामले में भी सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस थमाया है।
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आज शनिवार को पुलिस कालीघाट स्थित उनके आवास पहुंची. जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन टीम के सदस्यों ने ताला तोड़कर अभिषेक के घर में प्रवेश किया. माना जा रहा है कि अभिषेक घर के अंदर ही थे।
मीडिया की जानकारी के अनुसार, खबर मिलने के बाद बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंचीं. जानकारी के अनुसार, पुलिस उनके एक सहायक की तलाश में तलाशी अभियान चला रही है. फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच भी जारी है, जिसमें सीआईडी पहले से सक्रिय है।
जानकारी के अनुसार, ईडी ने कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के खिलाफ छापेमारी की है. शनिवार सुबह शालबानी पुलिस थाने के अधिकारी कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे थे. इस दौरान कोलकाता पुलिस के जवानों के साथ केंद्रीयबल के जवान भी मौके पर मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी तरफ ईडी (ED) के अधिकारियों ने टीएमसी विधायक मदन मित्रा के दक्षिणेश्वर स्थित घर पर छापेमारी की. इससे पहले फर्जी हस्ताक्षर मामले में गुरुवार को सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी. हेट स्पीच मामले में भी सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस थमाया है।







