कोरबा (विश्व परिवार)। वाहन स्टैंड की आड़ में सजे जुए के फड़ में पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी ड्राइवर बताए जा रहे हैं। पूरा मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
मामला बुधवारी बाईपास मार्ग स्थित वाहन स्टैंड के पास का है। मानिकपुर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन स्टैंड की आड़ में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
कोरबा। वाहन स्टैंड की आड़ में सजे जुए के फड़ में पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी ड्राइवर बताए जा रहे हैं। पूरा मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।