- जीके ग्रुप के निदेशक को विज़नरी लीडरशिप, परिवर्तनकारी विकास और ऑटोमोटिव रिटेल के भविष्य को आकार देने के लिए द इकोनॉमिक टाइम्स के ‘ईटी ऑटो’ द्वारा मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान
नई दिल्ली (विश्व परिवार) । जीके ग्रुप के निदेशक, पुनीत परवानी को द इकोनॉमिक टाइम्स के ‘ईटी ऑटो’ द्वारा हयात रेजिडेंसी, नई दिल्ली में 25 अगस्त, 2026 को आयोजित 9वें ईटी ऑटो रिटेल फोरम 2026 – ओईएम-डीलर सिनर्जी के दौरान ‘ईटी ऑटो रिटेल ऑनर्स – डीलर एक्सीलेंस इन ग्रोथ (सेंट्रल)’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान श्री परवानी की विज़नरी लीडरशिप, विकास के प्रति रणनीतिक दृष्टिकोण और सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहता है। यह पुरस्कार एक मजबूत, ग्रोथ-ओरिएंटेड ऑटोमोटिव रिटेल बिजनेस के निर्माण और तेजी से बदलते इस उद्योग में कंपनी को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों का नतीजा है।
यह पुरस्कार ईटी ऑटो के डिप्टी एडिटर दीपांशू तोमर द्वारा, देश भर के अग्रणी ओईएम, डीलर प्रिंसिपल्स और ऑटोमोटिव उद्योग के प्रमुख हितधारकों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
श्री परवानी के नेतृत्व में, जीके ग्रुप ने ऑटोमोटिव और मोबिलिटी इकोसिस्टम के कई सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत बनाया है। उनका मुख्य फोकस कस्टमर सेंट्रिक होने, उत्कृष्ट संचालन, आधुनिक तकनीक, इनोवेशन और सस्टेनेबल बिज़नेस ग्रोथ को एक साथ जोड़कर ऐसा बिजनेस तैयार करने पर रहा है, जो ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के पूरी तरह अनुकूल हों।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जीके ग्रुप के निदेशक, पुनीत परवानी ने कहा:
“ईटी ऑटो और द इकोनॉमिक टाइम्स से यह सम्मान पाकर मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। बदलती ग्राहक अपेक्षाओं, नई तकनीक, डिजिटलाइजेशन और आधुनिक मोबिलिटी के कारण ऑटोमोटिव रिटेल इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जीके ग्रुप में, हमारा विश्वास है कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट इस बात से तय होता है कि हम लगातार कस्टमर एक्सपीरियंस को कितना बेहतर बनाते हैं, अपने स्टाफ और वर्क प्रोसेस को कितना मजबूत करते हैं और उद्योग की बदलती चाल के साथ खुद को कितना ढाल पाते हैं। यह सम्मान हमारी पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों और हमारे कस्टमर्स तथा पार्टनर्स के अटूट भरोसे को दर्शाता है।”
9वें ईटी ऑटो रिटेल फोरम 2026 में ओईएम, डीलरशिप, ऑटोमोटिव फाइनेंस और इससे जुड़े अन्य सेक्टरों के बड़े लीडर्स एक मंच पर एकत्र हुए, ताकि बदलते ऑटोमोटिव रिटेल परिदृश्य और ओईएम-डीलर के बीच के संबंधों पर गहराई से मंथन किया जा सके। इस फोरम की चर्चाएं आपसी सहयोग को मजबूत करने, कस्टमर एक्सपीरियन्स को ऊंचे स्तर पर ले जाने और ऑटोमोटिव रिटेल इकोसिस्टम को विकास के अगले चरण के लिए तैयार करने पर केंद्रित रहीं।
यह सम्मान जीके ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो ऑटोमोटिव सेक्टर में इसकी बढ़ती मजबूत स्थिति और बेहतर परफॉरमेंस, कस्टमर सेंट्रिक एवं भविष्य के लिए तैयार बिज़नेस के निर्माण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को उजागर करता है।







