छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में पहली बार प्रोफेशनल MMA केज फाइट, देशभर के 120 फाइटर्स जुटे

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार प्रोफेशनल मार्शल आर्ट्स MMA केज फाइट का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में देशभर से करीब 120 फाइटर्स हिस्सा लेने पहुंचे हैं। साथ ही इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है, क्योंकि श्रीलंका से भी 6 फाइटर्स इसमें शामिल हो रहे हैं।
यह आयोजन रायपुर के सिविल लाइन स्थित अंबेडकर भवन में “वाइल्ड वूल्फ केज फाइट्स” के नाम से किया जा रहा है। पहली बार राज्य में इतने बड़े स्तर पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) के मुकाबलों का आयोजन हो रहा है, जिसे लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
देश-विदेश के फाइटर्स ले रहे हिस्सा
इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 120 फाइटर्स शामिल हो रहे हैं। फाइटर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अलग-अलग वेट कैटेगरी में प्रोफेशनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस अंतरराष्ट्रीय इवेंट में श्रीलंका से आए 6 फाइटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
24 मई को होगा ग्रैंड फिनाले
इस आयोजन का शुभारंभ आज शाम 6 बजे किया जाएगा, जबकि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 24 मई को आयोजित होगा। फाइनल मुकाबलों के साथ विजेताओं का फैसला किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts