छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर का एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज 14 दिन रहेगा बंद, 25 हजार वाहन चालक होंगे प्रभावित

रायपुर (विश्व परिवार)। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-7 (गुढ़ियारी साइड) स्थित एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज में आज से अगले 14 दिनों तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यहां पाइपलाइन बिछाने, कवर शेड लगाने और दूसरे जरूरी मरम्मत के कमा करेगा। इसके चलते यह मार्ग 18 जून तक बंद रहेगा।
रेलवे स्टेशन की ओर से एक्सप्रेस-वे होते हुए गुढ़ियारी जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। गेट नंबर-7 स्थित इस अंडरब्रिज से हर दिन करीब 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं।
इन रास्तों पर बढ़ेगा दबाव
रास्ता बंद होने के बाद इन वाहनों का दबाव अब तेलघानी नाका अंडरब्रिज और गुढ़ियारी-नर्मदापारा अंडरब्रिज पर बढ़ेगा। ऐसे में इन दोनों रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।
पुलिस के लिए बढ़ेगी चुनौती
तेलघानी नाका अंडरब्रिज में पहले से ही दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहता है। अब अतिरिक्त वाहनों के आने से यहां स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ऐसे में दोनों अंडरब्रिज में यातायात सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी होगी।
साथ ही दिन के समय भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही सीमित करने की जरूरत पड़ सकती है, ताकि आम लोगों को जाम से राहत मिल सके।

ये होंगे वैकल्पिक रास्ते

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को निम्न वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है—

  • तेलघानी नाका ओवरब्रिज
  • चुनाभट्टी अंडरब्रिज
  • नर्मदापारा अंडरब्रिज

पुलिस ने लोगों से घर से थोड़ा पहले निकलने और डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts