रायपुर

डिस्ट्रिक्ट 3261 के पहले मेजर डोनर बने राज दुबे, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के लिए गर्व का पल

रायपुर (विश्व परिवार)। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के लिए यह गौरव का क्षण है। रोटेरियन राज दुबे इस वर्ष रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के पहले ‘मेजर डोनर’ बने हैं। उनकी इस उपलब्धि पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्लब की 46 वर्षों की सेवा यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।

राज दुबे के मेजर डोनर बनने के साथ ही रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के मेजर डोनर्स की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। क्लब के सदस्यों ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी प्रतिबद्धता, उदारता और रोटरी के ‘सर्विस अबव सेल्फ’ यानी ‘स्वयं से ऊपर सेवा’ के सिद्धांत के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

क्लब की ओर से कहा गया कि राज दुबे की सेवा यात्रा न केवल रोटरी क्लब के लिए गौरव की बात है, बल्कि अन्य रोटेरियन्स के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उनका योगदान समाज के प्रति जिम्मेदारी और जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित भावना को मजबूत करता है।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने कहा कि 46 वर्षों की सेवा यात्रा, डिस्ट्रिक्ट 3261 के पहले मेजर डोनर और क्लब के पांचवें मेजर डोनर के रूप में राज दुबे ने एक ऐसी विरासत स्थापित की है, जो आने वाली पीढ़ियों के रोटेरियन्स को सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

क्लब के सदस्यों ने राज दुबे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणादायक यात्रा रोटरी के ‘Doing Good in the World’ के मिशन को और मजबूत करने में योगदान देती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts