रायपुर (विश्व परिवार)। संकल्प संस्थान राउरकेला (उड़ीसा) द्वारा 14 सितंबर 2026 हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विमोचन एवं सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि राजेश जैन राही को संकल्प साहित्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तीन पुस्तकों का विमोचन हुआ।
1- वर्षा कादमावाला वारि का पहले काव्य संग्रह ‘मन की उजली धूप’
2- हिंदी ग़ज़ल और कृष्ण कुमार प्रजापति संपादन डॉ अनिरुद्ध सिन्हा
3- मधुकर मिश्र की प्रतिनिधि ग़ज़लें संपादन डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति
मंच पर मूर्धन्य साहित्यकारों डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति राउरकेला, डॉ अनिरुद्ध सिन्हा मुंगेर, विजय स्वर्णकार नोएडा, राहुल शिवाय(श्वेतवर्ण प्रकाशन, दिल्ली) अजय प्रजापति जमशेदपुर की उपस्थिति रही।







