रायपुर

राजकुमार कॉलेज का तैराकी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

रायपुर (विश्व परिवार)। 12 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल, रायपुर में आयोजित रायपुर जिला तैराकी प्रतियोगिता-2026 में राजकुमार कॉलेज, रायपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में कॉलेज के 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 25 छात्र और 17 छात्राएं शामिल थीं। सभी खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 105 पदक अपने नाम किए।
छात्रों ने 31 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य पदक जीते, जबकि छात्राओं ने 13 स्वर्ण, 21 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इसके अलावा, 23 एवं 24 जुलाई 2026 को बिलासपुर में आयोजित 16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भी राजकुमार कॉलेज के 24 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 14 छात्र और 10 छात्राएं शामिल थीं, जिन्होंने मिलकर कुल 71 पदक जीते।
इस प्रतियोगिता में छात्रों ने 12 स्वर्ण, 22 रजत और 13 कांस्य पदक जीते, जबकि छात्राओं ने 2 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राजकुमार कॉलेज के तीन विद्यार्थियों का चयन आगामी 52वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक्स चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित की जाएगी।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर राजकुमार कॉलेज, रायपुर ने अपने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts