रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 कार्यालय में नगर निगम की नियमित सफाई कामगार कुमारी एवं अम्बिका को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया. जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा ने वार्ड पार्षद विनय पंकज निर्मलकर, जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा सहित जोन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ श्रीफल, शाल एवं स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर को सेवाएं देने पर सम्मानित किया एवं उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं।







