रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री वर्मा अपने दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मंत्री टंकराम वर्मा हारमोनियम बजाते हुए गा रहे हैं- “मोर संग चलव जी, मोर संग चलव गा, ओ गिरे परे हपटे मन, परे डरे मनखे मन, मोर संग चलव जी, मोर संग चलव गा…”
यह गीत प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी जनकवि स्व. लक्ष्मण मस्तुरिया की रचना है, जो छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक संगीत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वीडियो में टंकराम वर्मा के साथ अरुण सेन तबला बजा रहे हैं, जबकि मृणाल नायक बेजो (या अन्य वाद्य) पर साथ दे रहे हैं। मंत्री अपनी जड़ों और प्रदेश की लोक संस्कृति से जुड़ाव दिखा रहे हैं। टंकराम वर्मा पहले भी कई मौकों पर छत्तीसगढ़ी गीत गाकर चर्चा में आए हैं। वे अक्सर लोकगीतों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देते दिखते हैं।
वायरल वीडियो –







