छत्तीसगढ़बेमेतरा

बेमेतरा में जल जीवन मिशन की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए हर घर तक नियमित और शुद्ध पेयजल पहुंचाने के निर्देश

बेमेतरा (विश्व परिवार)। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य बिंदु –
समूह जलप्रदाय योजना और TPI देयकों के भुगतान पर चर्चा की गई। साथ ही 08 सितंबर के बाद मिले बजट आबंटन और भुगतानों का अनुमोदन,एकल ग्राम नलजल योजनाओं के मेंटेनेंस और नियमित संचालन पर जोर,नल जल मित्रों को गांव में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि हर घर तक शुद्ध और नियमित पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता है। किसी भी गांव में पानी की सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला चिकित्सा एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, जल संसाधन विभाग से हिमांशु सोनकर, विद्युत मंडल से गुलाब राम साहू, कृषि विभाग, वन विभाग, क्रेडा, महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन अभियंता जे.पी. गोंड सहित पूरी टीम उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts