छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में पानी संकट पर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में जोन-08 का घेराव

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के पास पीएम आवास योजना कॉलोनी 145 दलदल सिवनी के लोग आज अपनी समस्या लेकर निगम मुख्यालय पहुंचे और बताया की पानी की बहुत समस्या हो रही है, बोर एक ही है।
वह भी सूख गया है पानी नहीं आ रहा है रात को दो-दो बजे तक पानी का इंतजार करते रहते हैं पर्याप्त मात्रा में टैंकर भी हमारे पास नहीं पहुंच पा रहा है हमारे सब के पूरे परिवार के लोग परेशान हैं समस्या इतनी विकराल है गर्मी में कि हम सभी आपके पास समाधान के लिए आए हैं।
आप हमारी समस्या का समाधान करके हमारे परिवारों की मदद करें हम अपने कामों में नहीं जा पा रहे हैं कोई भी हमारी बात को सुन नहीं रहा है इन सब बातों को सुनने के बाद रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जिम्मेदार अधिकारियों से बात की और कहा कि जब तक बोर में पानी नहीं आ जाता या पानी का स्थाई समाधान नहीं हो पता तब तक टैंकर के फेरे बढ़ाने की बात कही।
जिस पर अधिकारियों ने सहमति जताई और वहां टैंकर के फेरों को लगातार बढ़ने की बात कही नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि रायपुर में 46 टंकी है 2200 बोर है 50 —50 टैंकर लगातार चल रहे हैं फिर भी रायपुर नगर निगम यहां की जनता को पानी नहीं दे पा रही यह एक बड़ी बात है ट्रिपल इंजन की सरकार में पच से लेकर प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी का कार्य कर रहा है और आम जनता पानी के लिए हाहाकार कर रही है यह एक ज्वलंत समस्या है महापौर जी अपने आप को बचाने के लिए जिस जल बोर्ड का गठन करके अपने आप को बचा रहे हैं वह जल बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारी धरातल पर उतर ही नहीं रहे हैं वह केवल आश्वासन तक ही सीमित हो गए किंतु ऐसा नहीं चलेगा जनता को पीने के पानी की समस्या से निजात दिलाना महापौर जी की नैतिक जिम्मेदारी हैलगातार रायपुर शहर में पीने की पानी का हाहाकार मचा हुआ पीने के पानी की समस्या बनी हुई है।
इसी कड़ी में आज जोन क्रमांक 08 का घेराव किया गया।
रायपुर की जनता पानी को तरस रही है जल बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
महापौर जी द्वारा अपने आप को बचाने के लिए जिस जल बोर्ड का गठन किया गया है उस जल बोर्ड के अधिकारी धरातल से गायब है कांग्रेस पार्टी लगातार जोन 5 जोन 8 जोन 9 जोन 03 में लगातार पीने के पानी की समस्याओं को लेकर घेराव कर रही है किंतु समस्या जस की तरफ बनी हुई है कोई स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है आज इसी कड़ी में जोन 08 के छोटा अशोक नगर गुढ़ियारी क्षेत्र में लोगो के घरों में नलों में पानी नहीं आ पा रहा है
इन सब मांगों को लेकर आज जोन 08 का घेराव किया गया ट्रिपल इंजन की सरकार लोगों को स्वच्छ पीने का पानी नहीं दे पा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts