धर्म

छत्तीसगढ़ में ‘वस्त्र संगम एवं विद्यादान’ अभियान सफल, 1 लाख से अधिक वस्त्र और पुस्तकों का वितरण

 (विश्व परिवार)। भारतीय जैन संघटना, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आज 3 मई को पूरे राज्य के 50 से अधिक केंद्रों पर “वस्त्र संगम एवं विद्यादान” कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग 1 लाख से अधिक वस्त्र एवं बड़ी मात्रा में पुस्तकें जरूरतमंद छात्रों एवं परिवारों को वितरित की गईं, जिससे हजारों लोगों ने प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष विजय गंगवाल एवं महासचिव विकास गोलछा ने बताया कि यह कार्यक्रम संगठन के नेशनल हेड मनोज  लूँकड़ के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंघी और प्रमोद लूणावत के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीए विजय मालू, अमरेश जैन ,चिरंजीव जैन, अनीता सखलेचा एवं सुधन पिंचा का विशेष संयोजन रहा।

इस आयोजन में सकल जैन समाज एवं सभी स्थानीय मंडलों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, राजनांदगांव, डोंगरगांव, पंडरिया, अकलतरा, महासमुंद, बागबाहरा, खड़ियार रोड, तिल्दा, नारायणपुर, धमतरी, नगरी, खैरागढ़,जगदलपुरसहित विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हुआ।
अकलतरा केंद्र में इस कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य शिविर एवं विशेष सेवा देने वालों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से संजय सिंगी जी , मनोज लुंकड़ जी, प्रमोद लूणावत जी राज्य अध्यक्ष विजय गंगवाल जी तथा विशेष अतिथि में नीलम सँखला रिटायर्ड जज जितेन्द्र जैन डिस्ट्रिक्ट जज रायगढ़, पंकज जैन रजिस्ट्रार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय, प्रकाश मोदी जी संचालक पारस चैनल, विनोद जैन सकल जैन समाज के अध्यक्ष बिलासपुर एवम बीजेएस स्टेट के संरक्षक विमल चोपड़ा जी आदि की उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम में शहरों के जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही, साथ ही जैन समाज के अनेक गणमान्य एवं प्रतिष्ठित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह सेवा कार्य समाज की एकता, सहयोग एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts