छत्तीसगढ़रायपुर

सुरक्षा जागरूकता पुस्तिका एवं पोस्टर विमोचित,सजगता से संभव है विद्युत दुर्घटना से बचाव – भीम सिंह कंवर

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रंबध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने कहा है कि विद्युत किसी के लिए उदार नहीं हो सकती ऐसे में दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सजगता ही एकमात्र तरीका है। श्री कंवर ने आम विद्युत उपभोक्ताओं एवं विद्युत कर्मियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘सजगता से सुरक्षा’ विषयक पुस्तिका, पोस्टर एवं विडियो फिल्म के विमोचन अवसर पर यह बातें कहीं। कंपनी मुख्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में श्री कंवर ने कहा कि सुरक्षा हर समय जरूरी है और बिजली के मामले में सजगता से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि सुरक्षा जागरूकता संबंधी इन पोस्टरों एवं पुस्तिकाओं का अधिक से अधिक प्रचार करें तथा सुरक्षा के प्रति लोगों में सजगता बढ़ाने के लिये अपने नागरिक कर्तव्य का भी पालन करें।
भीम सिंह कंवर ने इस अवसर पर विद्युत बचत के उपायों संबंधी पोस्टर का भी विमोचन किया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सहुलियत के लिए जागरूकता संबंधी सभी सामग्री कंपनी के मोर बिजली एप तथा वेबसाइट में भी अपलोड की गई है। पुस्तिका में विभिन्न कारणों से होनी वाली विद्युत दुर्घटनाओं तथा उससे बचाव के लिए आवश्यक सजगता के बारे में सरल शब्दों तथा चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। वहीं संक्षिप्त वीडियो फिल्म में छ्त्तीसगढ़ी गीत के मध्यम से विदयुत दुर्घटनाओं से बचने के उपायों को संगीत के माध्यम से आम उपभोक्ताओं तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। विमोचन अवसर पर कार्यपालक निदेशक एस.आर.बी. खण्डेलवाल, एस.के. ठाकुर, ए.एम. परियल, मुख्य अभियंता राजेन्द्र प्रसाद, मधुकर जामुलकर, चन्द्रकला गिडवानी, महाप्रबंधक नवीन ठाकुर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकरी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts