छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर नगर निगम के नए आयुक्त बने संबित मिश्रा, संभाला पदभार

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (2018 बैच) के अधिकारी संबित मिश्रा ने आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त पद का कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले बीजापुर जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे।

नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के द्वितीय तल स्थित आयुक्त कक्ष में पहुंचकर उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त (सामान्य प्रशासन) लोकेश्वर साहू और उपायुक्त (सामान्य प्रशासन) कृष्णा खटीक ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts