भोपाल (विश्व परिवार) । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत रानी कमलापति जिनालय में चातुर्मास कर रहे आचार्य समय सागर महाराज के दर्शन करने आए,, इंदौर जाते समय राजधानी में रुककर रानी कमलापति हबीबगंज स्थित जैन मंदिर मैं भगवान जिनेंद्र के दर्शन करने के उपरांत आचार्य समय सागर महाराज को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया उन्होंने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन भी किया ,, उन्होंने आचार्य श्री से वर्तमान परस्थिति में जीव दया के लिए व्यापक कार्य योजना के साथ पशु संरक्षण गो वंश की रक्षा के लिए उचित मार्गदर्शन मांगा आचार्य श्री ने कहा जीव दया गो सेवा सेवा की मान्यताएं तो सबके मन में है पर इससे पहले इसके लिए श्रद्धा होना बहुत जरूरी है ,, आचार्य श्री ने कहा राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए प्रत्येक देशवासी के मन में सबसे ऊपर राष्ट्र का हित और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन होना चाहिए ,, चर्चा के दौरान विशेष चिंता व्यक्त की गई देश के ग्रामीण क्षेत्र से रहवासियों का पलायन आचार्य श्री ने कहा भारत गांव में बसता है, भारत के नव निर्माण विकास में ग्रामीणों की भूमिका महत्वपूर्ण हे,, प्रवक्ता सुनील जैनाविन अंशुल जैन ने बताया सकल समाज की ओर से समाधि स्मारक समिति चंद्रगृह तीर्थ डोंगरगढ़ द्वारा मोहन भागवत को महाकवि आचार्य विद्यासागरअलंकरण रत्न से सम्मानित किया , प्रशस्ति पत्र के साथ रजत मय गोवंश का प्रतीकात्मक चिन्ह, आचार्य विद्यासागर महाराज द्वारा लिखित कृति के साथ हथकरघा से बनी सामग्री भेट की गई,, और संघ प्रमुख प्रमुख मोहन भागवत ने आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से बन रही देश की विशाल कृति सहस्त्र कूट जिनालय का अवलोकन कर उन्होंने कहा यह जिनालय नहीं तीर्थ सबकी आस्था श्रद्धा का बहुत बड़ा केंद्र होगा चातुर्मास समिति पंचायत कमेटी निर्वाण कमेटी के पदाधिकारियों के साथ चातुर्मास निर्देशक विनय बंडा ब्रह्मचारी अविनाश भइया पंकज सुपारी मनोज बांगा मनोज प्रधान अखिलेंद्र जैन देवेंद्र रुचि राकेश ओ एस डी विनोद चौधरी अनुपम राजेश कोयला ऋषभ प्रगति मनोज एम के भारत सचेंद्र गुड्डू अभिराज एडवोकेट आदित्य मन्या अरविंद रोडवेज अनुज पारस राजकुमार कौशल विजय मोदी सहित अनेक लोग मौजूद थे ।







