रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर उनके चेम्बर में सरयूपारीण ब्राम्हण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला पदाधिकारी आर.एल. द्विवेदी, राजेन्द्र शर्मा, बैजनाथ मिश्रा, प्रवीण चौबे ने मिलकर उन्हें सरयूपारीण ब्राम्हण समाज की वार्षिक पत्रिका तुलसी दर्पण की प्रति भेंट की।
सरयूपारीण ब्राम्हण समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने महापौर मीनल चौबे को समाज के भवन के प्रांगण में महापौर निधि मद से लगभग 8 लाख रू. की राशि से पेवर ब्लॉक लगवाने एवं सुन्दरता कायम करने के कार्य हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया।







