रायपुर (विश्व परिवार) । प्रजापति युवा समाज द्वारा शंकर नगर टर्निंग पॉइंट पर भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल ठंडाई वितरण का सेवा कार्यक्रम सुबह १२:०० से शाम ४:०० तक आयोजित किया गया । जिसमें 3000 से अधिक राहगीरो को शीतल ढंडाई वितरण की गई ।
तेज गर्मी के बीच, जब तापमान 45 डिग्री के पार था, तब समाज के युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । सभी के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष विजय अरावलिया, हरिकिशन, अजीत प्रजापति, भवर , दीपक, सुशील , लक्ष्मीनारायण , सुनील , मोहित , प्रशांत , हितेश प्रजापति , बजरंग, देवाशीष , अमित , गुमान , महेंद्र, सावर, कृष्ण, गोविंद , धनंजय , सचिन , विजित , यश बड़ीवाल, लोकेश , यश , बाला, सहित अन्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे ।
इस तरह के आयोजन द्वारा समाज को एक जुट किया जा सकता है सभी की सेवा भाव और समर्पण का भाव सराहनीय है।




