छत्तीसगढ़रायपुर

पुसौर में भाजपा को झटका, 8 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

रायगढ़ (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन रायगढ़ जिला के पुसौर ब्लॉक में चल रहे भाजपा के सेवा, संकल्प अभियान को बड़ा झटका लगा है. पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को सामूहिक हस्ताक्षरित त्याग पत्र सौंपा है. इस घटनाक्रम से पार्टी में खलबली मची हुई है।
रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान को त्याग पत्र सौंपने वाले पुसौर नगर पंचायत के पार्षदों में वार्ड 6 पार्षद बलराम, वार्ड 14 पार्षद शौकीलाल चौहान, वार्ड-11 पार्षद रूपेश कुमार साव, वार्ड 1 पार्षद प्रदीप यादव, वार्ड 2 पार्षद फागूलाल प्रधान, वार्ड-3 पार्षद मंजू पटेल, वार्ड 7 पार्षद वरुण महाणा और नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव शामिल हैं।
पार्षदों ने त्याग पत्र में अपनी पीड़ा बताते हुए लिखा है कि शासकीय कर्मचारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न एवं विकास कार्य की शून्यता को लेकर हम सभी अत्यंत पीड़ा में हैं. हमारे वार्ड में जन सुविधा हेतु विकास कार्य पानी, बिजली, रोड नाली, व अन्य विकास कार्य नहीं किये जा रहे हैं. पार्षद निधि का भी कार्य नहीं हो रहा हैं. ऐसे में पार्टी से त्याग पत्र देना उचित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts