रायपुर (विश्व परिवार)। आज छत्तीसगढ़ शासन की अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार का विधानसभा स्तरीय शिविर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित किया गया।
सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार आयोजन में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर नगर पालिक निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा, रायपुर के अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी सहित नगर निगम के एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन, पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवा सेतु शिविर में कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र 93 हितग्राही प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए। इनमें 14 नागरिकों को राशन कार्ड, 7 नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, 3 नागरिकों को आय प्रमाणपत्र, 6 हितग्राहियों को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पावर वितरण कंपनी द्वारा पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर प्रमाणपत्र और 4 दंपतियों को विवाह पंजीयन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 12 पेंशन प्रकरणों की स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 22 हितग्राहियों को पात्रता के अनुसार मकान निर्माण के लिए भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। बाढ़ आपदा राहत प्रबंधन योजना के तहत राजस्व विभाग द्वारा 23 बाढ़ प्रभावितों को 5-5 हजार रुपये के धनादेश दिए गए।

श्रम विभाग द्वारा नौनी सशक्तिकरण योजना अंतर्गत 2 प्रकरणों और नौनी बाबू माधवी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 2 प्रकरणों को तत्काल शिविर स्थल पर स्वीकृति देकर पात्रता अनुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों और पार्षदों की उपस्थिति में सेवा सेतु शिविर स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से लाभान्वित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार के अंतर्गत विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र 93 हितग्राहियों को राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत द्वारा नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों और एल्डरमैनों की उपस्थिति में प्रत्यक्ष लाभान्वित किया गया।
शिविर का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय द्वारा किया गया।








