देशनई दिल्ली

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के बाद दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया, बेटे के लिए मांगा बड़ा मंत्रालय

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। गुरुवार देर रात बेंगलुरु लौटने के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर कर लिया। सीएम पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे के अंदर सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच गए। नई दिल्ली प्रवास के दौरान सिद्धारमैया ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के साथ दिल्ली पहुंचे कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचते ही राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को ख्वाहिशों की लिस्ट सौंपी। सिद्धारमैया ने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के लिए पार्टी हाईकमान से बड़ा पद मांगा।
बता दें कि सीएम पद से इस्तीफे के बदले कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया को केंद्रीय नेतृत्व में बड़ा पद देने का ऑफर किया है। कांग्रेस सूत्रों की जानकारी के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने और एआईसीसी में बड़ा पजद का ऑफर किया है। हालांकि सिद्धारमैया ने इस्तीफे के बाद यह स्पष्ट कह दिया है कि वह न तो राज्यसभा जाएंगे, और ना ही राष्ट्रीय राजनीति में ही उनकी कोई रुचि है। सिद्धारमैया के इनकार के बावजूद कांग्रेस में उनको राज्यसभा के रास्ते दिल्ली आने के लिए मनाने की कोशिश में लगी हुई है।

 

सीएम कुर्सी से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली पहुंचने पर सिद्धारमैया ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को गले लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद बातचीत के दौरान सिद्धारमैया ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार का नाम राहुल गांधी को सौंपा। साथ ही सिद्धारमैया ने कर्नाटक की नई कैबिनेट के लिए भी अपनी लिस्ट सौंपी। इस लिस्ट में उन नेताओं के नाम हैं, जिन्हें सिद्धारमैया सूबे की नई सरकार में मंत्री बनते देखना चाहते हैं। सिद्धारमैया ने राज्यसभा के साथ ही एमएलसी चुनाव के लिए भी अपनी पसंद के उम्मीदवारों के नाम राहुल गांधी को सौंपा।
बेटे यतींद्र के लिए मनपसंद मंत्रालय मांगा
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया ने अपने डॉक्टर बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के लिए नए डीके शिवकुमार नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बड़े मंत्रालयों की मांग की है। सिद्धारमैया अपने बेटे के लिए चिकित्सा शिक्षा और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग या उद्योग विभाग या फिर जल संसाधन विभाग की मांग रखी है।
सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी दिल्ली में की मुलाकात
राहुल गांधी के अलावा सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। इस तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे सिद्धारमैया के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। नई सरकार में तीन डिप्टी सीएम की भी चर्चा है। एक डिप्टी सीएम एससी समाज से बनाया जा सकता है। जी परमेश्वर या प्रियंक खड़गे एससी वर्ग से डिप्टी सीएम के दावेदार बताए जा रहे हैं। वहीं, एसटी वर्ग से सतीश जरकीहोली और लिंगायत समाज से एमबी पाटिल का नाम भी डिप्टी सीएम की रेस में शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts