रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत भाटापारा एवं हथबंद रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे समपार फाटक क्रमांक 385 (कि.मी. 766/14–16), जिसे सिद्धबाबा गेट के नाम से जाना जाता है, पर मिडिल लाइन में अत्यावश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है।
इस कार्य के कारण उक्त समपार फाटक पर दिनांक 07 अगस्त, 2026 (शुक्रवार) प्रातः 09:00 बजे से दिनांक 10 अगस्त, 2026 (सोमवार) सायं 06:00 बजे तक सड़क यातायात का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
रायपुर रेल मंडल आमजन एवं वाहन चालकों से अनुरोध करता है कि उक्त अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
रेलवे प्रशासन आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है तथा सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है।







